
शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए नट्स खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप हेल्दी नाश्ते की तलाश में है, तो नट्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें प्रोटीन, निकोटिन एसिड, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, खनिज, आयरन, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई लोग इन्हें गलत तरीके से खाते हैं। अगर आप सही तरीके से नट्स खाते हैं, तो सेहत को ढेरों फायदे मिलेंगे। ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए आपको कुछ ऐसे नट्स के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।
बादाम

बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने में मदद करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, गुड फैट्स, प्रोटीन और विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये उम्र बढऩे की संकेतों को कम करते हैं। बादाम खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां भी कम होती है।
इस तरह खाएं बादाम
चाहें तो आप बादाम को कच्चा भी खा सकते हैं या 5-6 बादामों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह इनके छिलके हटाकर खा लें। बादाम के तेल को पकाया नहीं जा सकता है । इसलिए इसका उपयोग केवल सलाद या सब्जी के ऊपर छिडक़ने के लिए किया जा सकता है। बादाम को सूखा भुन लें और इसका पाउडर बना लें। फिर इसका इस्तेमाल स्मूदी, दलिया और सलाद में कर सकते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, यानी डेयरी पदार्थों को सही से नहीं पचा पाते हैं, तो इसके बदले बादाम का दूध अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अखरोट

अखरोट ओमेगा 3 से भरपूर होता है। यह आपके मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके लिए साबूत अखरोट को रात भर पानी में भिगो लें और अगले दिन खाएं। इससे पाचन में मदद मिलती है।
अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?
सलाद में कटे हुए अखरोट डाल सकते हैं। रोजाना रात में अखरोट भिगो लें। अगले दिन इसे खा सकते हैं। स्मूदी या शेक में भी अखरोट मिला सकते हैं। अखरोट को सूखा भून लें, फिर पीस लें और इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। आप इसका उपयोग दलिया, पराठे, रोटी और सैंडविच में कर सकते हैं।
काजू
रिसर्च के अनुसार, काजू में मौजूद स्टीयरिक एसिड एलडीएल स्तर को कम करने में मदद करता है। ये प्रोटीन, अच्छे वसा और मैंगनीज, जस्ता, मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं। जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
ऐसे खाएं काजू
काजू को आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। काजू को सलाद, फल, स्मूदी और दलिया आदि को गार्निश करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी प्यूरी बना लें। इसका उपयोग सैंडविच में कर सकते हैं। काजू के दूध से मिल्कशेक और स्मूदी बना सकते हैं।
पिस्ता
पिस्ता खाने से हृदय स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन स्तर, इम्यून सिस्टम में सुधार होता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
इन्हें कैसे खाएं
पिस्ता खाने का सबसे अच्छा तरीका है, इन्हें नाश्ते में सादा खाएं यानी इसमें नमक मिक्स न करें। सादा भुना हुआ पिस्ता सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं। स्मूदी और मिल्कशेक को पौष्टिक बनाने के लिए अनसाल्टेड पिस्ता मिला सकते हैं।
मूंगफली
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। इसमें मौजूद गुण हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। ये कैंसर, अल्जाइमर रोग, वायरल और फंगल संक्रमण से भी लडऩे में मददगार होते हैं। खाना पकाने के लिए आप मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मूंंगफली खाने का सही तरीका
खाना पकाने में आप मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सादी भुनी हुई और बिना नमक वाली उबली हुई मूंगफली एक हेल्दी नाश्ता का ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें : टाइगर्स के प्रति फोटोग्राफर्स के जुनून का परिणाम है यह एग्जीबिशन : सांसद दीया कुमारी