कोरोना की बढ़ती रफ्तार : पिछले 24 घंटे में 3.32 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 2,256 लोगों की मौत

हम सभी के लिए दो बहुत बुरी और एक अच्छी खबर है। देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज आंकड़ों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

इस दौरान 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक दिन के अंदर तीन लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। इससे पहले बुधवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे।

दूसरी चिंता की बात ये भी है कि मौतों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को एक दिन के अंदर 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना से एक दिन के अंदर मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

इससे पहले बुधवार को 2,101 और मंगलवार को 2,021 मौतें हुई थीं। इस मामले में अब भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। मतलब हमारे यहां दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ब्राजील अब दूसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी की आज तीन हाई लेवल मीटिंग, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा