
डूंगरपुर। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के निर्देश पर यूनिसेफ के सहयोग से शनिवार को विभिन्न स्कूलों में कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एंड ट्रस्ट कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के लिए वात्सल्य वार्ता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन धंबोला सीआई भैया लाल आंजना द्वारा कस्बे के रेवा शंकर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय धम्बोला, मणि बहन राउमावि सीमलवाड़ा, मणिलाल पंड्या राउमावि सीमलवाड़ा किया गया।
पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण, बाल कानून, पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों की जानकारी, सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श, नशावृति के दुष्परिणाम, बालश्रम के दुष्परिणाम, बालविवाह के दुष्परिणाम व साइबर सुरक्षा के बारे में छात्रों से संवाद व वात्सल्य वार्ता कर जानकारी उपलब्ध कराई।

वात्सल्य वार्ता में बालिकाओं को निडर हो कर पढ़ाई करने की सीख
सागवाड़ा। नगर के राजकीय वाडेल बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को वात्सल्य वार्ता हुई। संस्थाप्रधान दीपिका जैन की अध्यक्षता में हुई वात्सल्य वार्ता में मुख्य अतिथि थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी ने वर्तमान में होने वाली अपराधिक प्रवृत्तियों से बचने व वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
साथ ही साइबर ठगी, बाल श्रम कानून एवं नशीली वस्तुओं के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम एवं वर्तमान परिस्थितियों में होने वाले अपराधों से सतर्क एवं जागरूक रहने पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को निडर हो कर पढ़ाई करने और छेड़छाड़ जैसी स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने की बात कही। संचालन सुभाष चंद्र भट्ट के द्वारा किया। इस अवसर पर एएसआई देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह एवं छात्राएं और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।
यह भी पढ़ें-सम्भाग स्तरीय पांच दिवसीय छात्रा वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न