
डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छरों के काटने से होता है। डेंगू बुखार में मरीज को तेज बुखार, सिर और बदन में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, त्वचा पर रैशेज और नाक से खून बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डेंगू होने पर व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है, जो कई बार जानलेवा हो जाता है। इसलिए डेंगू में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। डॉक्टर भी डेंगू के मरीजों को आराम के साथ-साथ खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की सलाह देते हैं। डेंगू बुखार में ऐसे आहार खाने चाहिए, जो शरीर में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आपको किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
अनार

अनार आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जावान रखता है। अगर आप नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, तो इससे थकान दूर होती है। यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। रक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में अनार शामिल कर सकते हैं।
लहसुन

लहसुन में एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। लहसुन खाने से सूजन, बुखार, गले में खराश आदि समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डेंगू से उबरने में मदद करते हैं।
दही
दही पाचन के लिए बेहतर माना जाता है। यह इम्यून सिस्टम को ठीक रखता है। यह एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देता है।
ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट को चकोतरा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-सीऔर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। यह फल शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाते हैं। डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए आप नियमित रूप से दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पिएं।
मेथी के दाने
मेथी को दाने डेंगु में काफी कारगर हैं। यह हल्के ट्रैंक्विलाइजऱ की तरह काम करती है, जो दर्द को कम करने में सहायक है।
ब्रोकली
ब्रोकली विटामिन के का समृद्ध स्रोत है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह रक्त प्लेटलेट्स को बढ़ाने में बेहद मददगार है। अगर आप डेंगू से बचना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें : अब घर पर ही बनाएं कार को स्के्रच फ्री, ये ट्रिक्स देंगी काम