तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर आयकर विभाग का छापा

अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। यह छापामारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है। विकास बहल इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं वहीं अनुराग कश्यप इसके मालिक हैं।

हालांकि तापसी के घर छापामारी की वजह अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं।

इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों सांड की आंख और मनमर्जियां जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म दोबारा से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है। 

यह भी पढ़ें-श्रद्धा कपूर आज मना रही अपना 34वां जन्मदिन