टोक्यो ओलिंपिक में 41 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलिंपिक में 8 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके अलावा दो बार ब्रॉन्ज और एक बार सिल्वर मेडल भी जीती है, लेकिन आखिरी कामयाबी 41 साल पहले 1980 में हुए मास्को ओलिंपिक में मिली थी।

तब कई बड़ी टीमों की गैरहाजिरी में भारत ने गोल्ड जीता था। उसके बाद से भारत के हाथ हॉकी में कोई मेडल नहीं आया है। हालांकि, इस बार कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने पुरजोर तैयारी की है। माना जा रहा है कि इस बार भारतीय टीम के मेडल जीतने की उम्मीद काफी ज्यादा है।

रियो ओलिंपिक के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। टीम ने एफआईएच सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया। 2016-17 में भारतीय टीम वर्ल्ड लीग की मेडलिस्ट रही। 2017 में भारत ने एशिया कप पर कब्जा जमाया। 2018 चैंपियंस ट्रॉफी और एशियन गेम्स में मेडल जीतने में भी सफलता मिली। टीम ने 2018 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की।

यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने कहा- राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में खेलने में एक अलग ही मजा