भारत के सबसे खूबसूरत चर्च, देखने जाएं जरूर

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ है। इस मौके पर दुनियाभर में उत्स्व जैसा माहौल रहता है। लोग अपने घरों को सजाते हैं। इसके लिए घर पर क्रिसमस ट्री और लाइट्स लगाते हैं। वहीं, गिरिजाघरों में पूरी रात प्रार्थना, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्रिसमस की रात को गिरिजाघरों की खूबसूरती देखने लायक रहती है। हालांकि, भारत में कई ऐसे गिरजाघर हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

इस चर्च के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। हालांकि, खूबसूरती के मामले में यह भारत का सबसे खूबसूरत चर्च है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण क्रिसमस के मौके पर मिलता है। अगर आप कभी शिमला जाते हैं, तो Christ Church एक बार जरूर जाएं।

इसे सेंट सेबेस्टियन का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यह चर्च केरल में स्थित है और सेंट सेबेस्टियन इंटरनेशनल आर्थरनल में श्राइन के रूप में जाना जाता है। St. Andrew’s Basilica Church Arthunkal को पुर्तगालियों ने 16 वीं शताब्दी में बनाया था।

इसकी खूबसूरती देखने लायक है। इस चर्च के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह चर्च इतना खूबसूरत है कि इससे नजर हटाना मुश्किल होता है। यह बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।

ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा इस चर्च का निर्माण करवाया गया है। इस चर्च की नींव 1839 में रखी गई थी। वहीं, सन 1842 ई में यह बनकर तैयार हो गया था। चर्च की भारतीय शैली में बनाने की कोशिश की गई है। आप जब कभी कोलकाता जाएं, तो एक बार St. Paul’s Cathedral जरूर जाएं। Medak Cathedral की गिनती भारत में मौजूद खूबसूरत चर्च में होती है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। चर्च के भीतर मोज़ेक टाइल्स लगाया गया है जो कि इंग्लैंड से लाया गया है।