संतुलित आहार की जानकारी दी

चित्तौडग़ढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय पोषण अभियान 2021 के तहत महिला कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. पी.सी. चपलोत ने बताया कि मूंजवा एवं बियाना ग्राम पंचायत समिति बड़ीसादड़ी की महिलाओं को अभियान की जानकारी दी।

प्रशिक्षण प्रभारी दीपा इन्दौरिया ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को संतुलित भोजन, पोषक तत्वों का महत्व तथा ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कम कीमत वाले पोस्टिक भोज्य पदार्थों के बारे में बताया गया ताकि महिलाएं अपने पारिवारिक स्वास्थ्य के स्तर को बनाए रख सकें इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया।

केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजेश जलवानिया ने बताया कि पोषण थाली की सभी आवश्यकता वाली चीजें उद्यान, पशुपालन इत्यादि क्षेत्र से आती है अत: पोषण का सीधा सम्बन्ध खेती से है।

और अगर ये खेती जैविक तरीके सें कि जावें तो प्राप्त भोज्य पदार्थो की गुणवत्ता उच्च कोटी की हो जाती है। डॉ. जलवानिया ने इसके साथ ही महिलाओं को अपने दैनिक आहार में आवंला तथा उसके उत्पादों को शामिल करने की अनुषंशा की।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय पोषण अभियान 2021 के तहत महिला कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. पी.सी. चपलोत ने बताया कि मूंजवा एवं बियाना ग्राम पंचायत समिति बड़ीसादड़ी की महिलाओं को अभियान की जानकारी दी।

प्रशिक्षण प्रभारी दीपा इन्दौरिया ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को संतुलित भोजन, पोषक तत्वों का महत्व तथा ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कम कीमत वाले पोस्टिक भोज्य पदार्थों के बारे में बताया गया ताकि महिलाएं अपने पारिवारिक स्वास्थ्य के स्तर को बनाए रख सकें इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया।

यह भी पढ़ें-मदार में लगेगा प्रदेश का पहला पांच किलोवाट सोलर ट्री