प्रशासन शहरों के संग अभियान 2 अक्टूबर से, तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

69

राजसमन्द। नाथद्वारा. प्रशासन शहरों के संग अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होगा। मुख्य कैंप से पहले वार्डों में प्री कैम्प लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार से होगी। पहले दिन तेलियों का तालाब में वार्ड 1 से 3 तक के प्री कैंप लगेंगे।

मंगलवार शाम 4 बजे नपा कार्यालय में प्रशासन शहरों के संग अभियान के प्री-कैंप की तैयारी को लेकर कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम अभिषेक गोयल, आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, नपाध्यक्ष मनीष राठी, सभी पार्षद, कर्मचारी, अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर पोसवाल ने अभियान की जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने वार्डों के प्रत्येक घरों से जानकारी लें। जिनके पट्टे नहीं हैं, उनको प्री-कैंप में लाकर तैयारी करवाए। इससे मुख्य कैंप में अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। प्री-कैंप शहर के सभी 40 वार्ड के लिए लगाए जाएंगे।

बताया कि शहर में वन विभाग की 852 बीघा जमीन में से करीब 40 बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए है। इस 40 हेक्टेयर भूमि को डिफॉरेस्ट करवाने के लिए नपा उच्च स्तर पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें-संतुलित आहार की जानकारी दी