
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं पर दिए गए रिप्लाई को सदन में नवाचार बताया। राठौड ने कहा कि सदन में बजट घोषणाएं हर वर्ष होती थी लेकिन इस वर्ष भाजपा की डबल इंजन सरकार सदन में नवाचार को प्राथमिकताएं दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के गरीबों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जो घोषणा की है वह ऐतिहासिक है। प्रदेश के 5000 गांवों का चयन कर वहां के गरीबों को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए किया गया नवाचार शानदार पहल है। एक ओर कांग्रेस सरकार थी जिसे कभी गरीबों को सशक्त करने के लिए कोई कार्य नहीं किया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की भाजपा सरकार है जिसने गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए फोकस किया। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
और धन्यवाद।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की इस पहल का निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम आएंगे। प्रदेश के 40 से 45000 गांवों का इस योजना के तहत चयन करने के बाद वहां के गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा करने का प्रयास किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में राठौड ने कहा कि जब इनके नेता ने महाकुंभ में डुबकी लगा ली तो प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को इससे परहेज नहीं होनी चाहिए। डोटासरा की बयान बाजी पर राठौड ने कहा कि सदन की एक गरिमा होती है और गोविंद सिंह डोटासरा को सदन की गरिमा का सम्मान करना चाहिए उन्हें सार्वजनिक रूप से सदन से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा करते तो सदन में और बाहर उनका कद बढ़ता।