
इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। वे चेन्नई पहुंच गए। जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। उनके साथ अंबाती रायडु भी टीम से जुड़ गए हैं।
धोनी के स्वागत का वीडियो सीएसके ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। रायडु ने कहा कि 9 मार्च से ट्रेनिंग कैंप शुरू हो सकता है। उससे पहले सभी खिलाड़ी 5 दिन क्वारैंटाइन रहेंगे। इस दौरान सभी का 3 बार कोरोना टेस्ट भी होगा।

धोनी लीग के पहले सीजन (2008) से ही चेन्नई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन में भी उनके हाथ में ही कमान है। ष्टस््य ने अब तक सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला। इस दौरान 3 बार 2010, 2011 और 2018 में खिताब भी जीता।
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान सुपर लीग कोरोना की चपेट में, मौजूदा सीजन अनिश्चितकाल के लिए टाला गया