
बेंगलुरु। इसरो प्रमुख के. सिवन ने नए साल के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामने इस साल के लक्ष्य और योजनाएं पेश कीं। उन्होंने बताया कि इस साल इसरो 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा।
इसके साथ ही सिवन ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। इसरो प्रमुख ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स के लिए काफी तैयारी बीते हुए साल में ही कर ली गई है।
इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि 2020 में कॉस्ट इफेक्टिव चंद्रयान-3 लॉन्च करेंगे। गगनयान के अंतरिक्षयात्रियों को जनवरी 2020 के तीसरे सप्ताह से प्रशिक्षित किया जाएगा। गगनयान के मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की परामर्श समिति का गठन किया गया है। 2019 में गगनयान प्रॉजेक्ट में हमने काफी तरक्की की है।