जोधपुर: लॉकडाउन की बंदिशों के बीच अजय व मानसी बने हमसफर

jodhpur marriafe couple
jodhpur marriafe couple
  • जोधपुर में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीलम मूंदड़ा के पुत्र का विवाह सादगी से हुआ।
  • जोधपुर: लॉकडाउन की बंदिशों के बीच अजय व मानसी बने हमसफर

जोधपुर। लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीलम मूंदड़ा के पुत्र का विवाह कुछ लोगों की उपस्थिति में सादगी से हुआ। इस शादी के साक्षी बने सिर्फ दोनों के माता-पिता और एक पंडित। बाद में वीडियो कॉलिंग के जरिये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और सादगीपूर्ण शादी करने पर बधाई दी।

जोधपुर में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीलम मूंदड़ा के पुत्र का विवाह सादगी से हुआ।

बिड़ला ने कहा कि इससे दूसरे लोगों को भी सादगीपूर्ण शादी करने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा भाजपा के कई नेताओं ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं प्रदान की। डॉ. नीलम मूंदड़ा ने बताया कि उनके पुत्र अजय मूंदड़ा का विवाह मानसी सोनी के साथ आज के दिन तय हुआ था। दोनों परिवारों ने इसी के अनुरूप तैयारियां भी कर ली लेकिन लॉकडाउन ने भव्य शादी के उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें-जोधपुर में उत्सव की तरह मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, हुए अनेक सेवा कार्य

इसके बाद दोनों परिवारों ने तय समय पर ही शादी करने का फैसला कर लिया। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद आज दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने माता-पिता के साथ तैयार होकर उम्मेद हैरिटेज के मंदिर पहुंचे। जहां पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई। इस अवसर पर अजय और मानसी ने कहा कि वर्तमान हालात में वे सादगी के साथ शादी कर बहुत प्रसन्न है।

यह भी पढ़ें-जोधपुर: कोरोना संबंधी सूचना संकलन कर रहा है मेडिकल कॉलेज का कन्ट्रोल रूम

जोधपुर के उम्मेद हैरिटेज के मंदिर पहुंचे जहां पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई।

दोनों ने तय किया कि भव्य शादी नहीं करने से हुई बचत से वे शहर के एक हजार जरुरतमंद लोगों को भोजन कराएंगे। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने सारी रस्में मास्क लगाकर पूरी की। इस दौरान दोनों के मास्क आकर्षण का केन्द्र बने रहे। दुल्हन ने अपनी शादी की ड्रेस से मैच करता हुआ गोल्डन कलर के वर्क का मास्क पहन रखा था। वहीं दूल्हे ने अपनी शेरवानी से मैच करता हुआ मास्क लगाया।