प्रकाश राजपुरोहित ने किया होम क्वारेंटाइन व्यवस्था का निरीक्षण

जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, Jodhpur District Collector Prakash Rajpurohit
जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, Jodhpur District Collector Prakash Rajpurohit

जोधपुर। जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने डोली व झंवर में होम क्वारेंटाइन पॉजिटिव व परिवार जनों की क्वारेंटाइन व्यवस्था का निरीक्षण किया व जानकारी ली। जिला कलक्टर ने उनकी आवश्यकताओं व आवश्यक वस्तुओं की पड़ौसी द्वारा की जारी आपूर्ति की भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने उनके द्वारा होम क्वारेंटाइन की पालना की जानकारी ली व कहा कि घर से बाहर नहीं निकले इसका पड़ौसी गांव वाले पूरा, ध्यान रखे।

जिला कलक्टर ने डोली ने 2 व झंवर में बड़ला नगर में 6 पॉजिटिव कांटेक्ट वालों के होम क्वारेंटाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपखण्ड अधिकारी लूणी गोपाल परिहार, उप पुलिस अधीक्षक मांगीलाल, जिला प्रभारी कोविड-19 व उपनिदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह बिष्ट, बीसीएमओं डॉ.मोहनदान देथा भी साथ थे।

जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने होम क्वारेंटाइन की पालना की जानकारी ली व कहा कि घर से बाहर नहीं निकले इसका पड़ौसी गांव वाले पूरा, ध्यान रखे।

शिविर में 85 व्यापारियों की जांच
जोधपुर। राजकीय चिकित्सालय महामन्दिर एवं महामन्दिर व्यापारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना जांच के लिए धानमण्डी में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 85 व्यापारियों की जांच की गई। शिविर में डा. मुकेश अरोड़ा, डा. रजत अरोड़ा, डा. अरुणा चौहान एवं डा. रोशन गहलोत के निर्देशानुसार जांच की गई। ए स के डा. विभोर टाक एवं डॉ.श्रीकांत श्रीनिवासन ने शिविर का निरिक्षण किया। संस्था अध्यक्ष दिलीप बरमेचा, कानमल छाजेड़, राजेन्द्र गहलोत, अरुण वैष्णव, जतनराज लोढ़ा, राजू छाजेड़ ने सहयोग किया।