
बेंगलुरु। दक्षिण भारत के कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू का निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार को उस वक्त आया जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उन्हें तुरंत बेंगलुरु के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा था कि एक्टर ने सुबह 11:40 बजे सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। एक्टर की खराब तबीयत को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई, बेंगुलुरु सिटी पुलिस कमिशनर कमल पंत और कई अन्य लोग भी अस्पताल गए थे।
कन्नड़ एक्टर पुनीत के निधन को लेकर साउथ के फिल्मी सितारों के साथ-साथ कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी ट्वीट किया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से हैरान हूं। एक जबरदस्त अभिनेता, जिन्होंने अपने काम से कई लोगों का दिल जीता।