सौरभ गांगुली ने मजबूत भारतीय टीम का आधार रखा: कृष्णमनचारी श्रीकांत

Krishnamachari Srikkanth
Krishnamachari Srikkanth

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमनचारी श्रीकांत ने कहा है कि सौरभ गांगुली ने मजबूत भारतीय टीम का आधार रखा। उन्होंने कहा कि गांगुली ने एक मजबूत विनिंग कॉम्बिनेशन महेंद्र सिंह धोनी को थाली में सजाकर दिया। उन्होंने कहा कि गांगुली ने भारतीय टीम की मानसिकता और खेलने का रवैया बदला। श्रीकांत, के अलावा गौतम गंभीर, ग्रीम स्मिथ और कुमार संगाकारा मौजूद थे।

गांगुली ने एक मजबूत विनिंग कॉम्बिनेशन महेंद्र सिंह धोनी को थाली में सजाकर दिया

ये सभी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में आए बदलावों और सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी द्वारा छोड़ी गई विरासत पर चर्चा कर रहे थे। श्रीकांत ने कहा कि गांगुली भारतीय क्रिकेट के रवैये को बदलने वाले कप्तान थे। उन्होंने कहा, गांगुली ने बहुत मुश्किल वक्त में कप्तानी संभाली। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बदलाव की प्रक्रिया को शुरू किया। उन्होंने भारतीय टीम की पूरी मानसिकता को बदलकर रख दिया। गौतम गंभीर का कहना था कि धोनी ने विराट कोहली के लिए बहुत यादा क्वॉलिटी प्लेयर नहीं छोड़े।

उन्होंने कहा कि खुद कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के अलावा धोनी ने विरासत में कोहली को बहुत यादा खिलाड़ी नहीं दिए। गंभीर ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को बहुत यादा क्वॉलिटी प्लेयर नहीं दिए हैं। बस खुद कोहली, रोहित शर्मा या जसप्रीत बुमराह के अलावा ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो आपको टूर्नमेंट में जीत दिला सकें।

यह भी पढ़ें- सौरभ गांगुली ने कहा, अगस्त से पहले टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप संभव नहीं

इस पूर्व लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने कहा कि वहीं दूसरी ओर सौरभ गांगुली ने भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी तैयार किए। उन्होंने कहा, गांगुली को देखिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट को युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, वीरेंदर सहवाग जैसे खिलाड़ी दिए हैं। गंभीर ने कहा, तो जो सौरभ गांगुली को मिला और जो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को दिया वह उससे बहुत यादा था, जो धोनी को मिला और जो उन्होंने विराट कोहली को दिया। गंभीर ने कहा कि जहीर खान को भी गांगुली ने ही मेंटॉर किया और वह महेंद्र सिंह धोनी के लिए बड़े हथियार साबित हुए।