भारत में पिछले 24 घंटे में 27,421 नए कोरोना मरीज मिले, 376 मरीजों ने जान गंवाई

देश में कोरोना के केस में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 27,421 नए मरीजों की पहचान हुई और 41,457 ठीक हो गए। इस दौरान 376 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

बीते दिन दर्ज किए गए 27,421 नए मामले 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। तब 24,437 केस एक दिन में दर्ज किए गए थे। उसके बाद देश में लगातार कोरोना मामलों में इजाफा हुआ। दूसरी लहर के दौरान रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

भारत में पिछले 24 घंटे में 27,421 नए कोरोना मरीज मिले, 376 मरीजों ने जान गंवाई

इस बीच सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक कदम उठाया है। अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वॉट्सऐप के जरिए चंद सेकेंड में हासिल किया जा सकेगा। सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए +91 9013151515 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा।

यह भी पढ़ें-ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के जख्मी कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मुलाकात की, कहा-बीजेपी राक्षसी पार्टी है