न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केयन्र्स फिलहाल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। वे इसी हफ्ते अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद क्रिस को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। क्रिस दिल की एक गंभीर बीमारी एओरटिक डिसेक्शन से जूझ रहे हैं। इसके बाद कैनबरा और सिडनी में उनके हार्ट की सर्जरी भी की गई।
न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन के बावजूद क्रिस का शरीर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। क्रिस की पत्नी मेलनी का कहना है कि यह उनके परिवार के लिए सबसे मुश्किल समय है। हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर से लगातार संपर्क में हैं और अपडेट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। 51 साल के क्रिस पिछले हफ्ते कैनबरा में तबीयत बिगडऩे के बाद गिर गए थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड व्हाइट, पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम और वीवीएस लक्ष्मण ने भी क्रिस के अच्छा स्वास्थ्य की कामना की है। व्हाइट ने कहा कि क्रिस एक आदर्श पति, पिता और बेटे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। वहीं मैकुलम ने कहा कि हम सब जानते हैं क्रिस शानदार क्रिकेटर थे।