महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम में कानूनी जानकारियां दी

डूंगरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शिवाजी नगर में महिला सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट जितेंद्र सिंह पीठ ने महिलाओं को सशक्त बनाने तथा अपने परिवार की बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित बनाने, घरेलू हिंसा भरण पोषण एवं पीडि़त प्रतिकर स्कीम की जानकारी दी। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर अपने पैरों पर खड़े होने, स्वाभिमानी जीवन जीने प्रेरित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को दी जा रही कानूनी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी में वार्ड पार्षद भावना कुंवर राव ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में समझाया। महिलाओं के बारे में कानूनी जानकारी प्रदान की। इस दौरान कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के जानकारी के अभाव में वह न्याय पाने से वंचित रहती हैं।

इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के कन्हैयालाल, निलेश मोदी, वार्ड के समाजसेवी बीएल सुथार, गौरी शंकर जोशी, राजू वसीटा, सुरजीत मिश्रा, दीपक पंचाल, अर्चला वसीटा, ऊषा चौहान, प्रमिला प्रजापत, रमीला प्रजापत, सुनीता चुंडावत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-पं. उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया

Advertisement
Advertisement