
50 के दशक की लीजेंड अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। मुंबई के निजी नर्सिंग होम में उन्होंने आखिर सांस ली। निम्मी का असली नाम नवाब बानो था।
निम्मी का असली नाम नवाब बानो था
निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं।
राजकपूर ने नवाब बानो को अपनी होम प्रोड्क्शन बरसात में पहला ब्रेक दिया था। राजकपूर ने ही उन्हें निम्मी नाम दिया था।
निम्मी आन, उडऩ खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी तमाम फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।
एक दौर में टॉप एक्ट्रेस में उनकी गिनती होती थी। दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे अग्रणी पंक्ति के कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे।
निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में निम्मी (Nimmi) के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।
महेश भट्ट के अलावा निम्मी के निधन को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा।
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने ट्वीट में लिखा, “बॉबी को उसके प्रीमियर पर रिलीज होने पर ढेर सारा आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद।
आप आरके परिवार का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।