ऐसा करेंगे तो बच्चों के करियर में होगी ग्रोथ
गर्मी के मौसम में हम सभी ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। आमतौर पर, लोग पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का सहारा लेते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग पानी को नेचुरली ठंडा करने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं। मिट्टी से बना मटका ना केवल पानी को नेचुरल तरीके से ठंडा करता है, बल्कि इससे अन्य भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए, गर्मी के मौसम में आपको घर-घर में मिट्टी का मटका मिल जाएगा।
हो सकता है कि आपने भी मटके को हाल ही में खरीदा हो और अब आप उसमें रखे पानी का ही सेवन कर रहे हों। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु के अनुसार मटक को रखने और उसे इस्तेमाल करने के भी अपने कुछ तरीके होते हैं। अगर वास्तु के इन नियमों का ख्याल रखा जाए तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। तो चलिए घर में मिट्टी के मटके को रखने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-
इस दिशा में रखें मटका
मटके को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशाअर्थात् ईशान कोण में रखा जाना चाहिए। क्योंकि इन दिशाओं में बृहस्पति का वास होता है। और इस दिशा में मटका रखने से बच्चों के भौतिक विकास में सहायता मिलती है। साथ ही यह बच्चों के करियर की ग्रोथ में भी सहायक है।
होती है आर्थिक उन्नति
उत्तर दिशा को भगवान की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा में मटका रखने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। चटके हुए मटके का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए यदि आपका मटका चटका हुआ है तो इसे अभी बदल दें।
न ढकें प्लास्टिक का ढक्कन
मटके को ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का प्रयोग करें। इससे ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पानी का मटका कभी भी खाली न रहे। खासकर रात के समय मटके को खाली नहीं छोडऩा चाहिए।
मटका खरीदते समय रखें ध्यान
मटका खरीदतें समय उसके मैटीरियल पर भी ध्यान दें। आप ऐसे मटके को खरीदने का प्रयास करें, जो टेराकोटा का बना हो। इसमें किसी भी रूप से मेटल का इस्तेमाल ना किया गया हो। कभी-कभी मटके के ऊपर मैटेलिक पॉलिश या पेंट कर दिया जाता है, जो वास्तु और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक जीत के बाद अब राजस्थान कर चुनाव प्रबंधन में अरोड़ा दिखाएंगे अपना कौशल