सोमवार को इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान आशुतोष

शिव
शिव

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और कहते हैं कि उस दिन समर्पित का देवता का पूजन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज सोमवार का दिन है जो कि देवो के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान के साथ भोलेनाथ का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि जिस भक्त पर भगवान शिव की कृपा होती हैं उसके जीवन में आ रहे सभी दुख दूर होते हैं। सोमवार के दिन भगवान शि का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाना लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं सोमवार को अपनाएं गए कुछ ऐसे उपाय जो आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं को दूर करेंगे और मनोकामना पूर्ण करेंगे।

महादेव के किन मंत्रों का करें जाप

शिव
शिव

ऊँ नम: शिवाय

  • इस मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए। इससे व्यक्ति का शरीर और दिमाग शांत रहता है। इस मंत्र के जाप से महादेव अति प्रसन्न होते हैं।

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

  • ये महामृत्युंजय जाप है। इसका अर्थ है-हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं, हमारा पोषण करते हैं। जिस तरह फल, शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।

ऊँ नमो भगवते रुद्राय नम:

शिव
शिव
  • इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। मान्यता है कि ये मंत्र शिव जी तक आपकी सभी मनोकामनाएं पहुंचाता है। और महादेव उन्हें पूरा करतें हैं।

शिव गायत्री मंत्र : ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात।।

  • आप किसी भी तरह के कर्ज में डूबे हुए हैं तो शिवजी को प्रणाम करते हुए 15 मंत्रों का जप करें। इस मंत्र से आप कर्ज मुक्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : चाय पीने का शौक रखने वालों के लिए खास खबर