भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच महाराज किशन कौशिक का निधन

देश में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कोच महाराज किशन कौशिक का दिल्ली में इससे निधन हो गया। 66 वर्षीय कौशिक पिछले तीन सप्ताह से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे।

परिवार में पत्नी और बेटा है। कौशिक 1980 में मास्को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। यह हॉकी में भारत का 8वां और आखिरी गोल्ड मेडल है।

कौशिक 17 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बेटे एहसान ने बताया कि कौशिक को शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें-जापान में होने वाले ओलिंपिक संकट में, एथलीटों को रूकने की जगह पर मेजबानों ने हाथ खड़े किए