
टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है
उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में मुकेश का गाया हुआ गाना, मैं पल दो पल का शायर हूं… बज रहा है। धोनी ने इस गाने के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी: सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर बोलीं मां- बच्चे कभी.
धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे हैं। वो दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वल्र्ड कप, 2011 वल्र्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धोनी हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और आईपीएल के 13वें सीजन के लिए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं।