
मुंबई में कू्रज ड्रग केस को लेकर समीर वानखेड़े पर लगातार हमला कर रहे नवाब मलिक ने बुधवार को फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आज उनके निशाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे। मलिक ने कहा कि फडणवीस की सरकार में जाली नोट चलाने वाले लोगों को संरक्षण मिला था। इन लोगों के तार दाऊद से भी जुड़े थे।
मलिक ने कहा, 8 नवंबर 2016 को जब नोट बंदी हुई तो मोदी जी ने कहा था कि बड़े पैमाने पर जाली नोट खत्म करने के लिए हम नोटबंदी का काम कर रहे हैं। नोटबंदी हुई तो हर देश के हर हिस्से में जाली नोट पकड़े जाने लगे।

लेकिन महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया। देवेंद्र जी के प्रोटेक्शन में महाराष्ट्र में जाली नोटों का खेल चल रहा था। 8 अक्टूबर 2017 को बीकेसी में डायरेक्टर इंटेलिजेंस रिवेन्यू ने एक छापेमारी की, जिसमें 14 करोड़ 56 लाख के जाली नोट पकड़े गए।
फडणवीस ने इशारों में जार्ज बर्नाड शॉ की कुछ लाइनों को ट्वीट कर नवाब मलिक का दिया जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- मैंने काफी समय पहले पड़ा था कभी सूअर से नहीं भिडऩा चाहिए। आप मैले हो सकते हैं। हालांकि, सुअर को यह पसंद आता है! इसके माध्यम से पूर्व सीएम यह कहना चाहते थे कि कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।