
गहलोत ने भी दिए जीत के संकेत, राहुल के कर्नाटक से डाला वोट
नई दिल्ली। कांगे्रस अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान अभी जारी है। माना जा रहा है कि संसद में विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का पलड़ा भारी है। दिनभर रही हलचल और जो लब्बोलुहाब निकलकर सामने आया है, उससे खरगे की जीत तय मानी जा रही है। मल्लिकार्जुन और कांगे्रस सांसद शशि थरूर के बीच यह मुकाबला है। दोनों ही देता कांगे्रस के विश्वास पात्र हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुजरात में दोपहर डेढ़ बजे तक 250 प्रतिनिधियों ने वोट डाल दिया है। प्रदेश में कुल 407 प्रतिनिधि हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उन पार्टी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और शशि थरूर एआईसीसी प्रमुख पद के लिए मैदान में हैं।
मल्लिकार्जुन खडग़े भारी बहुमत से जीतेंगे : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े भारी बहुमत से जीतेंगे। वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है… जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया।
कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है : सचिन पायलट

राजस्थान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा।
नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए : खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
मनीष तिवारी और हुड्डा ने डाले वोट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब कांग्रेस भवन में, जबकि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला।
जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। यहां 340 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जेकेपीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल, कर्ण सिंह और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित कई कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यहां वोट डाला।
यह भी पढ़ें : केरल मेंं दो महिलाओं की बलि, मांस भी खाया