लंदन की कोर्ट से माल्या को लगा झटका, विजय माल्या की दिवालियापन याचिका खारिज

लंदन की कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को झटका दिया है। यहां हाईकोर्ट में दिवालियापन की याचिका लगाने वाला विजय माल्या हार गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को उसकी संपत्ति बेचकर कर्ज वसूली करने में आसानी हो सकती है।

लंदन हाईकोर्ट ने भारत में माल्या की संपत्ति पर लगाया गया सिक्योरिटी कवर हटा लिया है। इससे एसबीआई की अगुवाई वाले भारतीय बैंकों का कंसोर्टियम माल्या से कर्ज वसूलने के और नजदीक पहुंच गया है। अब भारतीय बैंक माल्या की भारत में संपत्ति को कब्जा करके बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिया गया लोन वसूल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं