मुश्किल में रजत बेदी, कार से घायल हुए शख्स की मौत

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी की कार से एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स की मौत हो गई है। अब एक्टर रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि शीतला देवी बस स्टॉप के पास रजत बेदी की कार से एक मजदूर का एक्सीडेंट हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्सीडेंट में मृतक को सिर के पीछे गहरी चोट आई थी। जिसके बाद रजत उन्हें कूपर हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां उस मजदूर को आईसीयू में एडमिट किया गया था।

मंगलवार की शाम उनकी मृत्यू हो गई। डी.एन. नगर थाने में रजत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। रजत की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। रजत बेदी ने ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘इंडियन’, ‘ये दिल आशिकाना’, ‘कोई मिल गया’ ‘जानी दुश्मन’ और ‘अक्सर’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया है।