
समणी रिजू प्रज्ञा, श्रयांश प्रज्ञा और मुमुक्षु अंकिता व संजना के सान्निध्य में होंगे भव्य आयोजन
दुबई। दुबई के इंडिया क्लब में आचार्य महाश्रमण की शिष्या समणी रिजू प्रज्ञा, श्रयांश प्रज्ञा एवं मुमुक्षु अंकिता, संजना का दुबई पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन तेरापंथ सभा द्वारा किया गया। यूऐई जैन संघ समणी व मुमुक्षुओं के सान्निध्य में पर्युषण महापर्व मनाने जा रहा है।
संघ की प्रशंसा की

दुबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुनील जवेरी ने समणी व मुमुक्षुओं का आभार व्यक्त किया। अपने पिता जेठा भाई जवेरी को याद करते हुए संघ को पर्युषण पर्व मनाने के लिए संघ की प्रशंसा की। सुश्रावक मनीष सिसोदिया ने समणी व मुमुक्षुओं का परिचय कराया। यूऐई जैन संघ के अध्यक्ष विपुल कोठारी ने कहा कि जैन संघ 45 साल से जैन धर्म की आराधना कर रहा है। तेरापंथ संघ के साथ पर्युषण पर्व मनाया जाएगा।
दुर्गति से बचाता है धर्म

समणी श्रयांश प्रज्ञा ने ताड़ासन का प्रयोग कराते हुऐ धर्म क्या है कि व्याख्या सरल शब्दों में की। उन्होंने कहा कि धर्म आत्म शुद्धि है, दुर्गति से बचाता है और सुगति की तरफ ले जाता है।
अपने अंदर झांकने का प्रयास करें

समणी रिजू प्रज्ञा ने इंद्रिय संयम का प्रयोग कराते हुऐ कहा कि अपने अंदर देखने का प्रयास करें। पर्युषण महापर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह विशेष पर्व है व सभी जैन त्याग संयम व तपस्या से इसे बनाएं। मुमुक्षु संजना ने गतिका ‘हर पल अपने पास एक मौका हैÓ की प्रस्तुति देते हुऐ जीवन में परिक्षित करने की प्रेरणा दी। देवाशी मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया। दिव्या मेहता ने स्वागत गान पेश किया। यूएई जैनसंघ के पदाधिकारी व जैन समुदाय के गणमान्यों समणी व मुमुक्षु प्रवचनों का लाभ लिया। दुबई तेरापंथ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अजय महनोत ने पर्युषण पर्व के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : साथ कोई चले, ना चले, मैं अकेला चलूंगा – राहुल