दीपावली के तहत स्कूलों में हुई अनेक प्रतियोगिताएं, किया सम्मान

नागौर। एस.एन. जोशी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एकलव्य एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को दीपावली उत्सव मनाया। संस्था निदेशक अक्षय जोशी एवं विद्यालय परिवार के अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी, क्रिकेट, खो-खो व कब्बडी प्रतियोगिता का आनन्द लिया। कक्षा प्रथम से दसवीं तक के बच्चो ने कार्ड मेकिंग व फैन्सी ड्रेस कॉम्पीटीशन का लुप्त उठाया।

विद्यालय की छात्रा तेजस्विनि शर्मा, प्रेक्षा राठौड़, मो. फैजान खान, सृष्टि शर्मा, मयंक सर्वा, जेबा खान, जयशा कुमावत, लक्षिता माटोलिया, माही परीक, देविका शर्मा, देविका राठौड व इनकी टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया तथा तरूण प्रताप सिंह व उसकी टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता का लुप्त उठाते हुए प्रतियोगिता प्रभारी महेन्द्र कुमार तिवाड़ी, लोकेन्द्र जोशी, मोहम्मद अकिल खान के निर्देशन में प्रतियोगिता का आनन्द लिया।

नर्सरी कक्षा से सीनियर कैजी कक्षा तक के बच्चों ने चित्रकारी, नृत्य एवं संगीत का उमंग उठाया। इसी तरह शहर के डीडवाना रोड़ स्थित सेन्ट पॉल्स स्कूल में दीपावली अवसर के तहत रंगोली प्रतियोगिता, कार्ड बनाना, दीपक सजावट सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का एण्ड ग्रुप, द्वितीय स्थान प्रज्ञा एण्ड ग्रुप, तृतीय स्थान नविका एण्ड ग्रुप ने प्राप्त किया। कार्ड मैंकिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीति सारड़ा ने प्राप्त किया।

बांदरवाल प्रतियोगिता में कठोतिया एवं दीपक प्रतियोगिता में नाहर प्रथम रहीं

कुचामन सिटी। फैबुलस एकेडमी की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया। निदेशक ओपी थालोड़ व एचआर मातवा द्वारा समस्त स्टाफ का माल्यार्पण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्थान द्वारा एयर फोर्स, नेवी, एस.एस.सी. (जी.डी.), राज. पुलिस व अध्यापक ग्रेड-प्रथम एवं द्वितीय की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

लाडनूं। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मंडल भवन परिसर में बंदरवाल व दीपक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। सेवा केन्द्र प्रभारी साध्वी श्री प्रज्ञावती के सान्निध्य में आयोजित प्रतियोगिता का आरंभ नवकार महामंत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हाकमजी साध्वी प्रज्ञावती ने बताया कि पटाखे छोडऩे से वायु तो प्रदूषित होती है और साथ ही जैन धर्म के अनुसार अग्निकाय का भी दोष लगता है। साध्वी कीर्ति प्रभा ने अपने भाव मधुर पंक्तियों के गान से व्यक्त किया।

साध्वी प्रश्नयशा ने अपने विचार एक कहानी के माध्यम से व्यक्त किए। मंडल अध्यक्षा प्रीति जैन ने सबका स्वागत करते हुए दीपावली का महत्व बताया। ज्योति कठोतिया व समता बोकडिय़ा ने भी अपने भावों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा अध्यक्षा प्रीति जैन ने की।

अंत में मंडल की मंत्री नीता नाहर ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन राज कोचर ने किया। इस आयोजन में महिला मंडल के लिए हुई बांदरवाल प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति कठोतिया रही। द्वितीय कमला सुराणा और तृतीय अनीता बाई चौरडिय़ा रही। सांत्वना पुरस्कार के लिए चंदा कोचर का चयन किया गया। कन्या मंडल के लिए हुई दीपक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीना नाहर रही। द्वितीय कोमल फूलफगर और तृतीय प्रतिभा फुलफगर रही।

यह भी पढ़ें-संघ और भाजपा सावरकर के महिमामंडन, गांधी एवं नेहरू का कद छोटा करने में जुटे हैं : शर्मा