महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के बाद कई नेताओं में नाराजगी

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद शिवसेना, एनसीपी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। उद्धव सरकार के कैबिनेट में शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत को नहीं लिया गया है। कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय राउत भी मौजूद नहीं थे, उनकी अनुपस्थिति को नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

 

वहीं, एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी भी कैबिनेट में नहीं लेने से बगावती रूख अपना लिया है। बता दें कि उद्धव कैबिनेट विस्तार में संजय राउत के भाई विधायक सुनील राउत को जगह नहीं मिली है। साथ ही संजय राउत के करीबी विधायकों को भी स्थान नहीं दिया गया है।

 

संजय राउत विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन बनाने के समर्थन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में संजय राउत का शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आना राजनीतिक कई मयाने निकाले जा रहे हैं।