मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, लगाए इतने छक्के

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने गुरुवार को भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 50 गेंदों पर 97 रनों की आतिशी पारी खेली।

गुप्टिल ने 97 रनों की अपनी पारी के दौरान आठ छक्के और छह चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गुप्टिल के नाम 132 छक्के हैं, जबकि रोहित के नाम 127 छक्के हैं।