
झालावाड़। मेड़तवाल महिला मंडल व नवयुवतियों के द्वारा बुधवार को कसारा बाज़ार स्थित राम मंदिर में गरबे का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिका वर्ग व महिला मंडल ने प्रस्तुतियां दी गई।
सौम्या गुप्ता व शानू गुप्ता ने एकल प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष गरिमा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कृति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, निर्मला, रानू, शानू, सुनिता, कविता गांधी, निधि गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहीं। वही शरद पूर्णिमा के मौके पर महाआरती कर खीर का वितरण किया। संचालन कविता गांधी व सरिता गुप्ता ने किया।
पोरवाल महिला मंडल के द्वारा रणछोड़ मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा लोकगीतों की धुन पर गरबा और नृत्य प्रस्तुति दी। साथ ही पोरवाल समाज के नवयुवक मंडल द्वारा भी गरबे प्रस्तुति दी।
महिला मंडल की सदस्य सविता गुप्ता ने बताया की महिला मंडल इस दिन प्रस्तुति के लिए कई दिनों से तैयारी मे जुटी थी। विभिन्न गीतों पर प्रस्तुतियों के बाद भगवान रणछोड़ नाथ के आशीर्वाद स्वरुप खीर प्रसादी का वितरण किया।
यह भी पढ़ें-शिविर में 45 साल बाद मिला आबादी भूमि का पट्टा