भाजपा कार्यकर्ताओं की बॉर्डर प्रवास के दौरान ली बैठक :- संगठन महामंत्री चंद्रशेखर

बालोतरा ! भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी के सामूहिक कार्यकर्ताओं की धोरीमना में बैठक भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री आदरणीय भाई साहब चंद्रशेखर जी, भाजपा प्रदेश मंत्री के के विश्नोई ,बालोतरा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, बाड़मेर जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के सानिध्य में सर्वप्रथम भारत मां को दीप प्रज्वलित कर बैठक आयोजित की गई संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रत्येक कार्यकर्ता का परिचय करवा कर मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ लेवल तक कार्यकर्ता ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं का देखरेख मंडल अध्यक्षों को हिदायत दी अगर हमारा बुथ मजबूत है तो हम मजबूत है इसी कड़ी के रूप में आजहम इन कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की एक नंबर पर राजनीतिक पार्टी उभर कर आई है इसी दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता बालोतरा जिला अध्यक्ष में महेश बी चौहान ने की

जिला मीडिया प्रमुख रमेश भंसाली ने बताया कि बैठक के दौरान UIT पूर्व चेयरमैन प्रियंका चौधरी भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनंत राम विश्नोई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल बालोतरा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जय राम प्रजापत, राणा कुलदीप सिंह गुडामालानी ,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, जिला मंत्री पुखराज सोनी, जिला प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल, मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादु, भबूताराम चौधरी, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह बालोतरा, अशोक सिंह राजावत कार्यक्रम का मंच संचालन आसुराम गुरलिया द्वारा किया गया इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक मंडलों के पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें-नगर निगम की तानाशाही के विरोध में कल को प्रदर्शन