भाजपा की जन आक्रोश रैली में उमडा शहर दिया ज्ञापन

अलवर । भाजपा की जन आक्रोश रैली में गुरुवार को भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जयपुर में बताए हिन्दुत्वाद का जवाब दिया है। अलवर सांसद महंत बालकनाथ ने खुलकर कह दिया कि भाजपा हिन्दूत्ववादी है तो क्या राहुल गांधी महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और स्वामी विवेकानंद को भी हिन्दुत्ववादी मानने को तैयार हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा पहले ही कह चुके हैं कि पुरुष में पुरुषत्व होता है। वैसे ही हिन्दू में हिन्दूत्व होना जरूरी है। नेताओं ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को जमकर कोसा। कहा पूरे देश में सबसे महंगा डीजल व बिजली राजस्थान में है। लेकिन सरकार फिर भी महंगाई को लेकर रैली निकालती है। यह शर्म की बात है। अपराध बेलगाम है। बेरोजगारों की सुध नहीं है। किसानों के कर्ज माफी की झूठी घोषणाएं की गई हैं।

सांसद महंत बालकनाथ ने कहा कि भाजपा हिन्दूत्वादी कहने वाले राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि क्या महाराणा प्रताप हिन्दूत्ववादी थे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए प्राण दे दिए। क्या छत्रपति शिवाजी हिन्दूवादी थे। जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति दे दी। क्या स्वामी विवेकानंदजी भी हिन्दूवादी थे। जिन्होंने विश्वपटल पर जाकर भारत के मान व सम्मान को बढ़ाने का काम किया था। क्या भाजपा हिन्दूवादी है।

जिसने धारा 370 हटाने का काम किया। राहुल गांधी बिल्कुल नहीं चाहते थे कि धारा 370 हटाई जाए। राहुल गांधी खुद बताए कि वे किस धर्म को मानते हैं। उनके खुद के धर्म का पता नहीं है और दूसरों पर सवाल खड़े करते हैं। भाजपा के पूर्व विधायक व रैली के संयोजक ज्ञानदेव आहूजा ने सरकार पर सवाल किए। हिन्दूत्वादी पर भी बोले। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुरुष में पुरुषत्व होता है। वैसे ही हिन्दू में हिन्दूत्व होता है।

जन आक्रोश रैली की सभा में भाजपा के विधायक संजय शर्मा, मंजीत चौधरी, प्रभारी चेतन, बलवाल यादव, संजय नरूका, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाणा, मोहित यादव, देवी सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कोरोना में भी गहलोत खुद बंगले से बाहर नहीं आए। महंगाई पर लगाम लगाने में फेल रहे हैं। बेरोजगारों से कुठाराघात किया है। किसानों काकर्ज माफी का झूठा वादा किया गया।

यह भी पढ़ें-जलयात्रा के साथ मेलखेड़ी में भागवत सप्ताह ज्ञान गंगा यज्ञ प्रारंभ