सर्द हवाओं से दिल्ली एनसीआर में पारा लुढ़का

नई दिल्ली। पहाड़ों पर गिर रही बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर से पारा लुढ़कता ही जा रहा है। एक हफ्ते तक मैदानी इलाकों में सर्दी के सितम से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। रविवार रात को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

 

दिल्लीवालों को कोहरे से जरूर राहत मिल गई। लेकिन बर्फीली हवाओं ने सर्दी का सितम ऐसा बढ़ाया कि मौसम ने ज्यादातर लोगों को छुट्टी के दिन घर में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह थी।