मोदी ने महिला सशक्तिकरण की राह की आसान : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

दिया कुमारी को राजसमंद में किये गए कार्यों के लिए सराहा

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री डा जीतेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा के खातीपुरा मंडल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिला सशक्तिकरण एक लक्ष्य ही नहीं, बल्कि हकीकत बन चुकी है। उन्होंने आदित्य मिशन का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को ऐसा वातावरण दिया जाए।

उन्होंने विद्याधर नगर भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके द्वारा राजसमंद में किये गए कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश के चुनावों में प्रत्याशी बनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश नज़र आया जिसके लिए दिया कुमारी ने उनका धन्यवाद किया।