मोदी बोले-कांग्रेस ने राम मंदिर पर एडवाइजरी जारी की

मोदी
मोदी

अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा, उन्हें लगा कि राम का नाम लिया तो राम-राम ना हो जाए

चूरूः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी षुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर चूरू दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री पुलिस लाईन मैदान में भाजपा प्रत्याषी देवेन्द्र झाझड़िया के समर्थन में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि बीते 10 सालों में हमने कई काम किए हैं, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर (एपेटाइजर) है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।

उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि यह कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। आप यह समझें कि यह तीन तलाक आपके जीवन पर तो खतरा था ही, मोदी ने आपकी रक्षा तो की है, लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की है। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कांग्रेस व विरोधियों को घेरा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो राम मंदिर पर एडवाइजरी जारी की है। अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा है। उन्हें लगता है कि भगवान राम पर कुछ बोला तो कहीं राम-राम न हो जाए। चूरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है।

मोदी
मोदी

मोदी ने दी भाजपा नेताओं को नसीहत

मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से आपसे प्रार्थना करता हूं कि चुनाव का समय है। सबके अपने काम है। इनके मन में रहता है कि प्रधानमंत्री आयें हैं और हम नहीं जाएंगे तो कैसा लगेगा। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि आप मेरी चिंता छोड़ दीजिए। मेरे हर कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को दौड़ने की जरूरत नहीं है। कोई छोटा कार्यकर्ता भी रहेगा तो चलेगा। मोदी भी छोटा है, उसके बगल में ही बैठ जाएगा।

मेरा और देवेंद्र झाझड़िया का पुराना नाता-मोदी

मोदी ने कहा कि आप में से बहुत कम लोगों को पता है कि देवेंद्र झाझड़िया और मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं जब पहली बार उनसे मिला तो उनकी मां की बातें मेरे मन को छू गई। मुसीबतों से गुजारा करने वाली मां अपने बेटे को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। देवेंद्र ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। देवेंद्र को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था, कि गरीब मां के सपने पूरे होने चाहिए। हिंदुस्तान के खेल जगत के बेटे-बेटियों को प्रोत्साहन मिले। इसका प्रतीक देवेंद्र झाझड़िया है।

कांग्रेस के एक सांसद से 300 करोड़ मिले और खोजना बाकी है-मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिले हैं और क्या-क्या होगा वो अभी बाकी है। ईडी ने दस साल में भ्रष्टाचारियों से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे लोगों की जिंदगी जेल में बीतनी चाहिए। मैं इन परिवारवादियों से कहना चाहता हूं कि कितने भी झूठ फैला हो, मोदी डरने वाला नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। आपातकाल लगाया। संविधान को बंधक बनाया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। भाजपा ने देश को पहला दलित राष्ट्रपति, आदिवासी राष्ट्रपति दिया।

कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही -पीएम

मोदी ने कहा कि घमंडी गठबंधन के लोगों ने भगवान राम मंदिर को काल्पनिक बताया था। कुछ महीने पहले ही अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। कांग्रेस खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। कांग्रेस पार्टी ने डरे-डरे हुए एक एडवाइजरी निकाली है। उन्होंने सबसे कहा है कि राम मंदिर की चर्चा निकले तो मुंह पर ताला लगा लेना।

उनको लगने लगा है कि अगर राम का नाम लिया। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। कांग्रेस पार्टी ने डरे हुए एक एडवाइजरी निकाली है। उन्होंने सबसे कहा कि राम मंदिर की चर्चा निकले तो मुहं पर ताला लगा लेना। उनको लगने लगा है कि अगर राम का नाम लिया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। हमारा देश, हमारी आस्था का घोर अपमान देश सह नहीं सकता है। इन परिवारवादियों के भ्रष्टाचार की लूट का हिसाब हो रहा है तो सब एक हो रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।

मोदी बोले- मैं देश नहीं रुकने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा

मोदी ने कहा कि 26 फरवरी 2019 में मैं चूरू आया था। उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। हमने आतंकियों को सबक सिखाया था। चूरू की धरती पर जिन शब्दों को मैंने दोहराया था, आज एक बार फिर मैं अपने उन भावों को दोहरा रहा हूं- कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, हमारी सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की, तब घमंडी गठबंधन के लोग सेना से शौर्य के सबूत मांग रहे थे। सेनाओं का अपमान, देश का विभाजन कांग्रेस पार्टी की पहचान है। जब तक कांग्रेस के लोग सत्ता में रहे, हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे। दुश्मन हमला करके चला जाता था, वे जवानों को जवाब देने की इजाजत नहीं देते थे।

तीन तलाक आपके जीवन पर खतरा था-पीएम

नरेंद्र मोदी ने कहा-जम्मू-कश्मीर में राजस्थान के वीर जवान भी शहीद हुए। आज उस कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया है। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। वे यह समझें कि यह तीन तलाक आपके जीवन पर तो खतरा था ही, मोदी ने आपकी रक्षा तो की है, लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है। क्योंकि वह पिता सोचता था कि बेटी की शादी करके भेजा तो है, लेकिन दो-तीन बच्चों के बाद तीन तलाक करके बेटी को भेजा तो कैसे संभालूंगा।

भाजपा जो कहती है वो करती है-मोदी

मोदी ने कहा कि मैंने गारंटी दी थी कि पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी। ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटका कर रखा था, उसका काम तेजी से जारी है। मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया है। भाजपा जो कहती है, वो करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा केवल घोषणा पत्र जारी नहीं करती। हम संकल्प पत्र लेकर आते हैं। 2019 में हमने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं।

अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है-पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सब देशवासियों ने मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं सकता। कुछ बदल नहीं सकता। देश निराशा में डूबा हुआ था। 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैसा संकट आया। दुनिया सोच रही थी कि भारत बर्बाद हो जाएगा।

इसी संकट में भारत ने अपने देश को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। हम भी कह सकते थे कि आपदा है, क्या करूं। लेकिन मोदी ने वो रास्ता नहीं चुना। चुनौती को चुनौती देना हमारी मिट्टी की ताकत है। राजस्थान में कहते हैं-अपनी करनी, पार उतरणी। हमने परिश्रम किया, रिजल्ट दिया। मोदी ने कहा कि 10 साल में हमने कई काम किए, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।

10 साल पहले देश के खस्ताहाल थे-मोदी

मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश खस्ता हालत में था। कांग्रेस की लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। आजादी के इतने दशक बाद भी देश के लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। हमारे गांव अंधेरे में डूबे थे। वहां बिजली भी नहीं पहुंची थी। लाखों-करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था।

जब नरेंद्र आशीर्वाद मांगता है तो छप्पर फाड़कर मिलता है-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली से नरेंद्र, देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने चूरू आया है। जब नरेंद्र, देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगता है तो छप्पर फाड़कर मिलता है। बीते दस साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से विकास कैसे कर रहा है। हम जो ठान लेते हैं, पूरा करके दिखाते हैं।

मोदी ने जो गारंटी दी, वो पूरी हो रही-शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि दुनिया के 85 प्रतिशत लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी हैं। सऊदी अरब, अफगानिस्तान, रूस, बहरीन, भूटान, फिजी जैसे देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नरेंद्र मोदी को नवाजा है। मोदी की वजह से भारत के पासपोर्ट का वजन बढ़ा है। राजस्थान में गैंगस्टर आने लगे थे। हमने गारंटी दी थी, अब राजस्थान में गैंगस्टर आना बंद हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में मोदी ने जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो रही है।