
जयपुर । राजस्थान में शनिवार को भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का लंबे इंतेजार के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई। इस कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, नौ मंत्री व एक प्रदेश मु य प्रवक्ता सहित अन्य पदों की घोषणा की गई। इसके अलावा पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का भी गठन किया गया है। खास बात यह है कि पहली पूर्व राजकुमारी और राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को प्रदेश संगठन में जगह दी गई है। उन्हें प्रदेश महामंत्री का पदभार सौंपा गया है। इससे पहले वर्ष 2019 अगस्त माह में आमेर से विधायक सतीश पूनियां को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। मदनलाल सैनी के निधन के बाद लंबे इंतेजार के बाद सतीश पूनियां के नाम पर अमित शाह ने मोहर लगाई थी। इसके बाद से प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने का इंतेजार किया जा रहा था।
सांसद दीया कुमारी को प्रदेश संगठन में जगह दी गई है
ये होंगे प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा में सरदार अजयपाल सिंह,चंद्रकांता मेघवाल, सीपी जोशी, डॉ. अल्का सिंह गुर्जर,हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, सांसद दीया कुमारी व सुशील कटारा को प्रदेश महामंत्री का पदभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें- झूठे तथ्य लिखना महान योद्धाओं का सार्वजनिक अपमान: सांसद दीयाकुमारी
इसी तरह, जितेंद्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेंद्र यादव, केके विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, विजेंद्र पूनियां, महेंद्र जाटव व वंदना नोगिया को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की इस टीम में विधायक रामलाल शर्मा को प्रदेश मु य प्रवक्ता बनाया गया है। रामकुमार भूतड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और राघव शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री का अहम जिम्मा सौंपा है।
ये है प्रदेश अनुशासन समिति
इसी तरह, डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश अनुशासन समिति का भी गठन किया है। जिसमें पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद रामकुमार वर्मा और समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रही सरोज कुमारी को जगह दी गई है।