मुकेश अंबानी 76.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर सबसे अमीर शख्स, अडानी दूसरे नंबर पर पहुंचे

mukesh ambani
mukesh ambani

नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स में एशिया के अमीरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी एक बार फिर पहले पायदान पर काबिज होने में सफल हो गए हैं। मुकेश अंबानी 76.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

इस इंडेक्स में चौंकाने वाला नाम अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का है, जिन्होंने एशिया के कई दिग्गज कारोबारियों को काफी पीछे छोड़कर एशिया का दूसरा सबसे अमीर कारोबारी होने का गौरव हासिल किया है। गौतम अदाणी के ठीक पीछे चीन के कारोबारी झौंग शानशान हैं, जिनकी कुल संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है।

ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी फिलहाल 66.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। इस लिहाज से अब मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में सिर्फ 10 अरब डॉलर का ही अंतर रह गया है।