मुंबई: बांद्रा में भीड़ जुटाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यह है नाम

बांद्रा, bandra crowd
बांद्रा, bandra crowd

मुंबई। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के तुरंत बाद मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है। बांद्रा में भीड़ इकट्ठा करने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

प्रवासी मजूदरों के बीच अफवाह फैलाकर भीड़ इका करने में इसी का हाथ बताया जा रहा है। आरोपी को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

बांद्रा भीड़ को लेकर पुलिस ने विनय दुबे को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि विनय दुबे चलो घर की ओर कैंपेन चला रहा था। अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है।

इसके बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी

ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-मुम्‍बई में फंसे प्रवासी कामगारों को राशन उपलब्‍ध कराया

बांद्रा पर जुटी भीड़ के फोटो और वीडियो पूरे देश में तेजी से वायरल हो गए थे। मुंबई पुलिस ने फौरान एक्शन लेते हुए वहां मौजूद भीड़ को लाठीचार्ज कर तितर बितर कर दिया।