
मुंबई नगर निगम ने रिनोवेशन का काम रुकवाया
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत को महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है। शिवसेना से टकराव के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबतें बढ़ गई हैं । मुंबई नगर निगम ने मंगलवार को बांद्रा में स्थित कंगना रनौत के बंगले पर नोटिस चिपका दिया है। नगर निगम ने इसके आगे बंगले पर हो रहे रिनोवेशन के काम को रोकने का भी निर्देश दिया है और 24 घंटे के अंदर बंगले के दस्तावेजों की जानकारी मुंबई नगर निगम को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले के बाद मुंबई पुलिस व मुंबई शहर की आलोचना की थी। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने इसे मुंबई और महाराष्ट्र की अस्मिता से जोड़ दिया था। इसके बाद शिवसेना व कंगना के बीच विवाद बढ़ गया है। सोमवार को शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने भी विधानसभा अध्यक्ष से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग थी। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने भी कंगना पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।