मुंबई में लगातार तीसरे दिन जमकर बरसे मेघ, कई जगह पानी भरा, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बरसने के बाद मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में मानसून अनुमान से 7 दिन पहले पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

इससे ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा और विदर्भ, तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात

पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 75 मिमी, मुंबई के सांताक्रूज में 107 मिमी, कोंकण के दहानु में 64 मिमी और असम के सिलचर में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई में शुक्रवार को फिर मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है। आईएमडी ने पूरे दिन के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार तड़के से जारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91702 नए संक्रमित मरीज मिले, 3403 मरीजों ने दम तोड़ा