हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से मोहम्मद मुश्ताक अहमद का इस्तीफ़ा, ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बने कार्यवाहक अध्यक्ष

hockey india mushtaq ahmed
hockey india mushtaq ahmed

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की। राष्ट्रीय संघ ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन

दिल्ली हाईकोर्ट को ओर से 57 खेल संघों को मान्यता नहीं दिए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। इसी कड़ी के तहत उसने सबसे बड़ा निशाना हॉकी इंडिया को बनाया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से हटने के लिए कह दिया गया है। यही नहीं मंत्रालय ने साफ किया है कि हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद पर इस साल 30सितंबर तक नए चुनाव कराकर उन्हें सूचित करे। इससे पहले मंत्रालय ने जिनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शांति कुमार सिंह को पद छोडने के निर्देश देकर इस परनए चुनाव कराने को कहा है।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से मुश्ताक अहमद को हटने के लिए मंत्रालय की ओर से आदेश जारी

मंत्रालय की ओर से हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मुश्ताक अहमद 2010 से 2104 तक हॉकी इंडिया कोषाध्यक्ष और 2014 से 2018 तक महासचिव रहे हैं। उसके बाद वह 2018 से 2022 तक के लिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बन गए। यह उनका बतौर पदाधिकारी तीसरा लगातार कार्यकाल है, जो कि मंत्रालय की ओर से खेल संघों के लिए आयु व कार्यकाल दिशा-निर्देश के तहत खरा नहीं उतरता है। ऐसे में मुश्ताक अहमद को तत्काल अध्यक्ष पद छोडने की सलाह दी जाती है। साथ ही 30 सितंबर 2022 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जाएं।