नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने घर पहुंचे

किसान आंदोलन के बीच सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच किसान आंदोलन पर चर्चा संभव है। 

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। हालांकि वे ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। अक्सर शेरो शायरी के जरिये अपनी भावनाओं को जाहिर करने वाले सिद्धू ने मुलाकात से कुछ देर पहले ट्वीट किया था। 

इसमें उन्होंने लिखा कि सविनय अवज्ञा, वास्तव में, एक रूढ़िवादी विचार है। यह विद्रोह के कुछ कदम कम है। यह अच्छे कानूनों पर जोर देकर और बुरे कानूनों को खारिज करके कानून के शासन का सम्मान करता है। इससे पहले सिद्धू ने एक ट्वीट किया था कि ये दबदबा, ये दौलतें, ये हकूमत का नशा, सब किरायेदार हैं… घर बदलते रहते हैं। 

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तनातनी जगजाहिर है। ऐसे में सिद्धू का सोनिया गांधी से मुलाकात करने जाना कई संभावनाओं को जाहिर कर रहा है। 

यह भी पढ़ें-राज्यसभा में पीएम मोदी बोले-मैं देख रहा हूं कुछ समय एक नई बिरादरी सामने आई है आंदोलनजीवी