
- नई दिल्ली-बिलासपुर ट्रेन के लिए कुल 1177 यात्रियों, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन के लिए 1122 यात्रियों और नई दिल्ली-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन में कुल 1162 यात्रियों की बुकिंग की गई
- नई दिल्ली से 3461 यात्री रवाना होंगे ट्रेन संख्या 02442 नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन यात्रा शुरू
- ट्रेन रवाना होने के साथ, भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेन सेवा धीरे-धीरे बहाल हो रही है
- ये सेवाएं श्रमिक स्पेशल के अतिरिक्त होंगी
नई दिल्ली। नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 मई 2020 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की। कोविड-19 के कारण यात्री ट्रेन सेवाओं के निलंबन के बाद बहाल होने वाली यह पहली स्पेशल ट्रेन है।
स्पेशल ट्रेन में कुल 1162 यात्रियों की बुकिंग की गई
इस ट्रेन के रवाना होने के साथ भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली एक क्रमबद्ध तरीके से शुरू हो गई है। कुल 03 स्पेशल ट्रेनें आज नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगी जबकि कुल 05 स्पेशल ट्रेनें अन्य शहरों से नई दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगी। ये स्पेशल रेल सेवाएं भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल के अतिरिक्त होंगी।
नई दिल्ली से कुल 03 ट्रेनें आज विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होंगी। ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | से | तक |
1 | 02692 | नई दिल्ली | बेंगलुरू |
2 | 02424 | नई दिल्ली | डिब्रूगढ़ |
3 | 02442 | नई दिल्ली | बिलासपुर |
नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1177 यात्रियों के लिए कुल 741 पीएनआर बनाए गए; नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1122 यात्रियों के लिए कुल 442 पीएनआर बनाए गए और नई दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1162 यात्रियों के लिए कुल 804 पीएनआर बनाए गए।
स्पेशल ट्रेन यात्रा शुरू
नई दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आज कुल 08 ट्रेनें रवाना हो रही हैं। ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | से | तक |
1 | 02301 | हावड़ा | नई दिल्ली |
2 | 02951 | मुम्बई सेंट्रल | नई दिल्ली |
3 | 02957 | अहमदाबाद | नई दिल्ली |
4 | 02309 | राजेन्द्रनगर (टी) | नई दिल्ली |
5 | 02691 | बेंगलुरू | नई दिल्ली |
6 | 02692 | नई दिल्ली | बेंगलुरू |
7 | 02424 | नई दिल्ली | डिब्रूगढ़ |
8 | 02442 | नई दिल्ली | बिलासपुर |