
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन-ए भी इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर को कई जोखिम झेलने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं विटामिन-ए की कमी के क्या लक्षण हैं और इसकी कमी को दूर करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए।
विटामिन-ए की कमी के लक्षण
आंखों की रोशनी कमजोर होना।
ड्राई स्किन की समस्या।
बार-बार इंफेक्शन होना।
प्रजनन से जुड़ी समस्या।
बच्चों की ग्रोथ में रुकावट।
विटामिन-ए की कमी दूर करने के लिए खाएं ये चीजें
गाजर

गाजर विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। अगर आप नियमित रूप से गाजर खाते हैं, तो आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आप गाजर का इस्तेमाल कर कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बना सकते हैं। चाहें तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या गाजर का स्वादिष्ट हलवा भी ट्राई कर सकते हैं।
पालक
पोषक तत्वों से भरपूर पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। पालक का सीजन चल रहा है, ऐसे में आप इसे आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप पालक को कई तरह से खाने में शामिल कर सकते हैं। पालक का साग, सूप या इसे सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
शकरकंद

सर्दियों में शकरकंद खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह लो कैलोरी फूड है। आप इसे वेट लॉस डाइट में भी खा सकते हैं।
खरबूजा
खरबूजा विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा यह विटामिन-सी और कैल्शियम से भी भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा यह इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है।
पपीता
पोषक तत्वों से भरपूर पपीता खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें पपेन पाया जाता है, जो एंजाइम के रूप में काम करता है। इसके अलावा पपीता में विटामिन-ए, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार हैं।
ब्रोकली
शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर करने के लिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप इसे हेल्दी फूड के रूप में खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : गैस चेम्बर में बदली दिल्ली, नहीं सुधरे रहे हालात, खतरनाक हुआ हवा का स्तर