
नई दिल्ली। दुनियाभर के देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ आज (24 सितंबर) राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की। आतंकी साजिश मामले में तमिलनाडु भर में हिज्ब-उत-तहरीर के 11 ठिकानों पर एनआईए छापेमारी कर रही है। एनआईए ने हिज्ब उत-तहरीर संगठन से जुड़े लोगों के घरों पर तलाशी ली। चेन्नई पुलिस विभाग में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर में लोगों की भर्ती करने का मामला दर्ज किया गया।
क्या करता है संगठन?
इस संगठन पर लोगों का ब्रेनवाश करने का आरोप है। संगठन युवाओं का ब्रेनवॉश कर उनसे देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का काम करती है। यह संगठन युवाओं को जिहाद के लिए तैयार करती है। वहीं आतंकियों को जैविक हथियार बनाने की भी ट्रेनिंग देता है। इससे पहले मध्य प्रदेश में हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड पहुंची