
देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़े परेशान करने वाले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में पिछले तीन दिनों से हालात में सुधार हुआ है।
उधर, मरीजों की संख्या बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से राज्य के कई शहरों में सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। पुणे जिला प्रशासन ने नाइट कफ्र्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है। केवल इमरजेंसी में निकलने की इजाजत होगी। स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

पुणे के बाद अब नागपुर, अमरावती, यतवामल और मुंबई में भी नाइट कफ्र्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के मंत्री विजय वेड्डेटीवार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री से बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-एक मार्च से बिहार में कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे नियम के साथ जा पाएंगे स्कूल