
हरियाणा विधानसभा के सदन में सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसे मंजूरी देते हुए चर्चा शुरू करा दी है। पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अविश्वास प्रस्ताव को पढऩा शुरू किया।
इस दौरान प्रस्ताव लाने सभी विधायकों ने सदन में खड़े होकर अपना समर्थन जाहिर किया। वहीं चर्चा के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई। इस दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा भी हुआ। कई निर्दलीय विधायक खुलकर सरकार के पक्ष में उतरे और उन्होंने कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को निचोडऩे वाले हैं। किसान आज दिल्ली बॉर्डर पर अनेक परेशानियों को झेलते हुए बैठे हैं। हम नहीं कह रहे कि मंडियां बंद हो रही लेकिन जो कानून बनाए गए हैं, उनसे मंडियां अपने आप बंद हो जाएंगी। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल और किरण चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई।

किरण चौधरी ने कृषि मंत्री के बयान का उल्लेख किया और कहा कि कृषि मंत्री ने किसान आंदोलन के पीछे चीन-पाकिस्तान की साजिश बताई थी। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि वे हमारे दुश्मन देश हैं। चीन कांग्रेस का दोस्त है, हमारा नहीं।
वहीं भाजपा विधायक अभय यादव ने राफेल, सीएए व किसान आंदोलन के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधा। जमीन के लिए किसान अपने बच्चों की बलि भी दे सकता है। कांग्रेस ने किसान को जमीन जाने का डर दिखाकर बरगलाया। इससे वे आंदोलित हुए।
यह भी पढ़ें-पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रूपये दान किए